सोनभद्र, अक्टूबर 30 -- Sonbhadra News: सोनभद्र,संवाददाता। रिहंद बांध, कनहर और नगवां बांध सहित विभिन्न परियोजनाओं से विस्थापित परिवारों की समस्याओं को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी भाकपा जिला काउंसिल सोनभद्र ने राष्ट्रपति को 11 सूत्रीय मांग पत्र भेजा है। पार्टी ने विस्थापित परिवारों को स्थायी भूमि अधिकार, रोजगार और बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही उनके पुनर्वास की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। भाकपा जिला सह सचिव देव कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि वर्ष 1960 में रिहंद बांध के निर्माण के दौरान हजारों परिवार विस्थापित हुए थे। इसके बावजूद आज तक अनेक परिवारों को सरकारी भूमि पर स्थायी भौमिक अधिकार और समुचित पुनर्वास का लाभ नहीं मिल सका है। विस्थापित परिवार आज भी रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और आवास जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष...