Sonbhadra News: रिहंद जलाशय में मिला अज्ञात शव
सोनभद्र, अगस्त 25 -- Sonbhadra News: बीजपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के डोडहर ग्राम पंचायत स्थित मिटीहनी एस डाइक बांध के पास मंगलवार को रिहंद जलाशय की झाड़ियों में फंसा एक अज्ञात युवक का शव मिला। सूचना पर पहुंची बीजपुर पुलिस ने मछुआरों की मदद से नाव के जरिए शव को बाहर निकलवाया और कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने का प्रयास शुरू कर दिया। मंगलवार को मछुआरों ने जलाशय के किनारे शव देखा और इसकी सूचना डोडहर ग्राम प्रधान को दी। प्रधान के माध्यम से सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मछुआरों की मदद से शव को जलाशय से बाहर निकालकर एनटीपीसी रिहंद के धनवंतरी चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवा दिया गया। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: राप्ती नदी में मिला 30 वर्षीय अज्ञात युवक का शव थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.