Sonbhadra News: राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा पर हुई सीबीएसई की कार्यशाला
सोनभद्र, अगस्त 18 -- Sonbhadra News: रेणुकूट। नगर स्थित सेंट एबीआर पब्लिक स्कूल में विद्यालयी शिक्षा के लिए राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा-2023 विषय पर केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कार्यशाला हुई। कार्यशाला में विभिन्न विद्यालयों से आए शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और बदलती शिक्षा व्यवस्था तथा नई पाठ्यचर्या से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी प्राप्त की। मुख्य प्रशिक्षक प्रयागराज के रेड ईगल पब्लिक स्कूल के उप प्रधानाचार्य नीतीश कुमार सिंह तथा वाराणसी के हैप्पी मॉडल स्कूल के वाणिज्य विषय के स्नातकोत्तर शिक्षक मनीष कुमार राय रहे। दोनों प्रशिक्षकों ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा-2023 की प्रमुख विशेषताओं, उद्देश्यों एवं प्रभावी क्रियान्वयन के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.