सोनभद्र, अक्टूबर 18 -- Sonbhadra News: डाला,हिन्दुस्तान संवाद। नगर क्षेत्र की ऊंची पहाड़ी पर स्थित अचलेश्वर महादेव मंदिर के 59वें स्थापना दिवस पर आयोजित पांच दिवसीय मानस प्रवचन के विराम दिवस पर शनिवार को भगवान श्रीराम और माता सीता के विवाह का भावपूर्ण वर्णन सुन श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए। कथावाचक रामानुज वैष्णव दास महाराज ने पूजन के बाद भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र, धनुष भंग और राम-सीता विवाह प्रसंग का वर्णन किया। विवाहोत्सव में देवताओं की उपस्थिति का प्रसंग सुन श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। मानस परिवार समिति के अध्यक्ष नीरज पाठक ने बताया कि मंदिर स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों में रुद्राभिषेक, नवाह्न पारायण पाठ, मानस प्रवचन और संगीत समारोह शामिल हैं। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: प्रभु श्रीराम ने ताड़का वध से शुरू किया था असुरों का संहार सो...