सोनभद्र, अक्टूबर 4 -- Sonbhadra News: ओबरा, हिन्दुस्तान संवाद। वनवासियों के अग्रणी स्वतंत्र सामाजिक कार्यकर्ता राम प्रसाद खरवार को रविवार को स्थानीय समता भवन में आयोजित कार्यक्रम में कुसुमलता त्रिवेदी को पर्यावरण सम्मान से सम्मानित किया गया। ओबरा के वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता रमेश सिंह यादव ने उन्हें शाल, अंगवस्त्र, मानपत्र, बर्तन तथा 1100 रुपये की सम्मान राशि भेंट की।विचार मंच के संयोजक नरेंद्र नीरव ने बताया कि राम प्रसाद खरवार ने पिछले तीन दशकों के दौरान 10 वर्ग किलोमीटर से अधिक क्षेत्र में जंगल तैयार करने का उल्लेखनीय कार्य किया है। उनके पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों को देखते हुए उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। इस मौके पर पवन कुमार, शिव कुमार, साथी रामाधार गुप्त, विशंभर खरवार, अजीत गोंड़, कौशल्या देवी, सतरंगी प्रसाद, रामधनी खरवार, बबलू...