Sonbhadra News: रामा हॉस्पिटल के संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
सोनभद्र, अक्टूबर 23 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। राबर्ट्सगंज नगर के न्यू कॉलोनी स्थित रामा हॉस्पिटल फ्रैक्चर एंड सर्जिकल सेंटर में सिजेरियन प्रसव के बाद, वाराणसी में महिला की मौत के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसीएमओ एवं पंजीयन निजी चिकित्सालय के नोडल अधिकारी डॉ. गुलाब शंकर यादव की तहरीर पर अस्पताल के संस्थापक अथवा चिकित्सक के खिलाफ राबर्ट्सगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। अस्पताल अवैध रूप से संचालित होने के बावजूद वहां प्रसव के लिए महिला को भर्ती कर ऑपरेशन किए जाने का मामला सामने आया था। चोपन थाना क्षेत्र के भभाइच करगरा गांव निवासी मिथिलेश मौर्य की 19 वर्षीय पत्नी कंचन मौर्य को 14 अक्टूबर की भोर में प्रसव के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ऑपरेशन से बच्चे के जन्म के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.