सोनभद्र, नवम्बर 1 -- Sonbhadra News: म्योरपुर। विकास खंड म्योरपुर के ग्राम पंचायत रासपहरी स्थित रामलीला मैदान में रामलीला समिति रासपहरी एवं रामलीला मंडली के समस्त कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं पात्रों का मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान समिति के कोषाध्यक्ष सुनील कुमार अग्रहरी के माध्यम से रामलीला आयोजन के आय-व्यय का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया गया। समिति के अध्यक्ष रामदयाल प्रजापति ने सभी सदस्यों, कार्यकर्ताओं एवं रामलीला मंडली के पात्रों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग, समर्पण एवं अनुशासन से रामलीला का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास, शांतिपूर्ण एवं विधिवत ढंग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस मौके पर कमलेश कुमार मिश्रा, दुखी सिंह, भोलानाथ सोनकर, अखिलेश कुमार अग्रहरी, हरि प्रसाद, हीरा सिंह, हीरा सिंह मरकाम, सुदामा प्रजापति,...