सोनभद्र, अक्टूबर 16 -- Sonbhadra News: म्योरपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र में आयोजित हो रही रामलीलाओं के दौरान अश्लील गाने बजाने और अश्लील नृत्य प्रस्तुत करने पर पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। रामलीला मंचन के दौरान इस तरह की गतिविधियां पाए जाने पर संबंधित आयोजन समिति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। यह चेतावनी थानाध्यक्ष जितेंद्र सरोज ने थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए रामलीला समितियों के पदाधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में दी। उन्होंने कहा कि रामलीला भारतीय संस्कृति और धार्मिक आस्था से जुड़ा महत्वपूर्ण आयोजन है। इसमें धार्मिक एवं सामाजिक मर्यादाओं का ध्यान रखना जरूरी है। रामलीला मंचन के दौरान कलाकारों को धार्मिक अथवा सामाजिक गीत ही प्रस्तुत करने चाहिए। अश्लील गाने बजाने और अश्लील नृत्य करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। ऐसी गतिविधियों के लिए आयो...