सोनभद्र, नवम्बर 7 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के विकास नगर कालोनी में शनिवार की सुबह एक सेवानिवृत्त इंजीनियर ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर जान दे दी। उनका शव घर के कमरे में पंखे के सहारे नाइलन की रस्सी से लटकता मिला। पत्नी गुरुद्वारा से घर लौटी तो घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। विकास नगर निवासी एनसीएल से सेवानिवृत्त इंजीनियर 70 वर्षीय योगेंद्र सिंह भंडारी पुत्र स्वर्गीय हरीदेव सिंह अपनी पत्नी के साथ रहते थे। शनिवार की सुबह उनकी पत्नी गुरुद्वारा गई हुई थीं, जबकि योगेंद्र सिंह घर पर अकेले थे। सुबह करीब सात बजे उन्हें घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में दूध लेते हुए देखा गया था। इसके करीब डेढ़...