सोनभद्र, सितम्बर 6 -- Sonbhadra News: घोरावल, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय विकास खंड के लिलवाही गांव स्थित राधा-कृष्ण प्रणामी मंदिर में शनिवार रात नंद महोत्सव, दधी कन्दव, भजन महोत्सव और विशाल भंडारे का आयोजन धूमधाम से किया गया। मध्य प्रदेश के दतिया और ग्वालियर से पहुंचे भक्त मंडल ने भक्ति गीतों की ऐसी रसधार बहाई कि श्रद्धालु देर रात तक भक्ति में सराबोर रहे। भजन महोत्सव में कजरी, सोहर, बधाई और विभिन्न भक्तिमय गीतों की प्रस्तुतियों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। मोहन जन्मे आधी रात भादो की रतिया, हमने मांगे मसालेदार लड्डू सोठ गोद का और नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की समेत एक दर्जन से अधिक गीतों पर श्रद्धालु झूमते रहे। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: नंदोत्सव में देर रात तक झूमे श्रद्धालु मंदिर परिसर में देर रात तक जयकारों से वातावरण गूंजता रह...