सोनभद्र, जुलाई 22 -- Sonbhadra News: म्योरपुर। स्थानीय कस्बा स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का मंगलवार को उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष एवं दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री जीत सिंह खरवार ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, छात्राओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं तथा विद्यालय के समग्र वातावरण का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान राज्यमंत्री ने छात्राओं से सीधे संवाद कर उनकी पढ़ाई, स्वास्थ्य, भोजन, आवास और दैनिक दिनचर्या से संबंधित जानकारी प्राप्त की। उन्होंने छात्राओं को नियमित रूप से पढ़ाई करने,अनुशासन का पालन करने और अपने जीवन में उच्च लक्ष्य निर्धारित कर उन्हें हासिल करने के लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- पीएमश्री कस्तूरबा विद्यालय का निरीक्षण, छात्राओं की सुविधाओं पर जोर उन्...