Sonbhadra News: राखड़ लदा ट्रक पलटा, पांच घंटे आवागमन बाधित
सोनभद्र, अगस्त 6 -- Sonbhadra News: करमा। स्थानीय थाना क्षेत्र के भरकवाह गांव के समीप हिन्दुवारी मिर्जापुर मुख्य सड़क पर गुरूवार को दोपहर करीब एक बजे मिर्जापुर की तरफ राखड़ लादकर जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे पांच घंटे तक मार्ग पूरी तरह से अवरूद्ध हो गया। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने क्रेन मंगाकर ट्रक को सड़क के किनारे हटवाकर आवागमन बहाल कराया। बताया जाता है कि राखड़ लेकर मिर्जापुर की तरफ जा रहा ट्रक चालक किसी वाहन से पास लेते वक्त सड़क के किनारे चला गया,जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गया। इसके चलते सड़क पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारे लग गयी। घटना में ट्रक चालक को सीर में हल्की चोट भी आयी है। ट्रक चालक ट्रक छोड़कर तुरन्त इलाज कराने चला गया, जिससे उसका नाम पता किसी को मालुम नहीं हो सका। ट्रक के बीच सड़क पर पलटने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.