Sonbhadra News: रक्षाबंधन पर खाद्य विभाग ने दुकानों से लिए नमूने
सोनभद्र, अगस्त 27 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर आम लोगों को गुणवत्तापूर्ण खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने और मिलावट पर रोक लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया। अभियान के तहत गुरुवार को दुद्धी और ओबरा बाजार के प्रतिष्ठानों से मिठाई एवं मसालों के नमूने लेकर जांच के लिए खाद्य विश्लेषक को भेजा गया। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने दुद्धी बाजार स्थित उमंग स्वीट्स से छेना रसगुल्ला, भागश्री प्रतिष्ठान से मिल्क केक, अलवेला स्वीट्स से कलाकंद मिठाई तथा सोनल की दुकान से बूंदी के लड्डू का नमूना संग्रहित किया। वहीं ओबरा बाजार स्थित महक इंटरप्राइजेज से हल्दी पाउडर और लाल मिर्च पाउडर के नमूने लिए गए। यह भी पढ़ें- रक्षाबंधन पर खाद्य विभाग की कार्रवाई, लिए 13 नमूने अधिकारियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.