Sonbhadra News: रक्तस्राव के बाद महिला की मौत, एंबुलेंस में देरी का आरोप
सोनभद्र, सितम्बर 25 -- Sonbhadra News: चोपन। स्थानीय थाना क्षेत्र के डाला चढ़ाई निवासी एक महिला की शुक्रवार की भोर अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। परिजनों के अनुसार भोर करीब पांच बजे 19 वर्षीय निर्जला पत्नी धीरज को अचानक पीड़ा के साथ रक्तस्राव शुरू हुआ। गंभीर हालत में परिजन उसे आटो से चोपन सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच में खून की कमी बताई और हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया। परिजनों का आरोप है कि एंबुलेंस समय से नहीं पहुंची और इंतजार के दौरान उसकी हालत बिगड़ गई। इसके बाद उसकी मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक घटना से पहले निर्जला पूरी तरह स्वस्थ थी। पति धीरज दो-तीन सप्ताह पहले कमाने के लिए बाहर गया था। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मामले में चिकित्सकों ने प्रतिक्रिया देने से इनकार किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.