Sonbhadra News: रंजीत बने रेलवे इंटर कॉलेज की प्रबंधन समिति के अध्यक्ष
सोनभद्र, अगस्त 9 -- Sonbhadra News: चोपन, हिन्दुस्तान संवाद। रेलवे इंटर कॉलेज चोपन की प्रबंधन समिति का गठन रविवार को सर्वसम्मति से किया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक के निर्देश पर हुई निर्वाचन प्रक्रिया में मंडल यातायात प्रबंधक चोपन रंजीत कुमार को अध्यक्ष चुना गया। वहीं उमेश कुमार सिंह को प्रबंधक और सूरज कुमार को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। समिति के गठन के बाद चोपन क्षेत्र के रेलकर्मियों में खुशी का माहौल है।राजकीय इंटर कॉलेज दुद्धी के प्रधानाचार्य को निर्वाचन प्रक्रिया में पर्यवेक्षक बनाया गया था, जबकि चुनाव अधिकारी के रूप में सहायक यातायात प्रबंधक चोपन अभिषेक कुमार मौजूद रहे। समिति के सभी पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति से किया गया। नई समिति में मंडल यातायात प्रबंधक चोपन रंजीत कुमार को अध्यक्ष, कनीय अभियंता (विद्युत) सूरज कुमार को उप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.