सोनभद्र, सितम्बर 29 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। उद्योग बंधु एवं व्यापार बंधु की बैठक मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी न्यायिक रमेश चंद्र की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान उद्योग, रोजगार, मेडिकल कॉलेज, विद्युत आपूर्ति और व्यापारियों से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा हुई। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के जिलाध्यक्ष कौशल शर्मा ने जिले के 1000 स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने का सुझाव दिया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिले में उद्योग और खनिज संपदा पर्याप्त है, लेकिन स्थानीय युवाओं को अपेक्षित रोजगार नहीं मिल पा रहा है। इसके लिए जिला स्तर पर सोनभद्र रोजगार मिशन गठित कर अगले वर्ष तक रोजगार और स्वरोजगार के लक्ष्य निर्धारित किए जाने चाहिए। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: उद्योग बंधु की बैठक में व्यापारियों ने गिनाई समस्याएं उन्ह...