Sonbhadra News: युवती ने फांसी लगा दे दी जान
सोनभद्र, सितम्बर 26 -- Sonbhadra News: शक्तिनगर। बीना पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत बांसी हनुमान मंदिर के निकट शनिवार को 18 वर्षीय युवती ने अज्ञात कारणों से फांसी लगा कर आत्म हत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक मृतक प्रिया कुमारी पुत्री स्व. नेपाली शाह ने घर में फांसी लगा ली जिसका पता चलने पर परिजनों ने आनन फानन मे युवती को अटल अस्पताल बीना पहुंचाया जहां डॉक्टर विनय नें जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर अटल अस्पताल पहुंचे बीना चौकी प्रभारी अजय कुमार श्रीवास्तव ने शव का पंचनामा कर पीएम के लिए दुद्धि भेज जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने बताया कि परिजन घर के बाहर थे तब अंदर कमरे में युवती नें फांसी लगा लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.