सोनभद्र, अक्टूबर 25 -- Sonbhadra News: अनपरा,संवाददाता। हिंडालको इंडस्ट्रीज लिमिटेड, रेनुसागर के तत्वावधान में एबीआइसी कॉलेज खेल मैदान पर आयोजित कैनवस क्रिकेट प्रतियोगिता में यंग मैनेजर वारियर्स की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वाईएमए एकादश को 9 विकेट से पराजित कर विजेता का खिताब अपने नाम किया है। इससे पूर्व हिंडालको रेनुसागर के हेड एचआर आशीष पांडेय एवं सेफ्टी हेड अरविंद सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर टॉस कराकर मैच का शुभारंभ किया।वाईएमए एकादश ने टॉस जीत कर पहले बैटिंग करते हुये निर्धारित 10 ओवर में 2 विकेट खोकर 117 रन बनाए।टीम में शानदार बैटिंग करते हुये शेखर ठाकुर के पांच चौके चार छक्के के बदौलत अपनी टीम के लिये 51 रन का योगदान दिया। टीम के कप्तान ने 5 चौके 2 छक्के के की मदद से शानदार 40 रनों का योगदान दिया।यंग मैनेजर वारियर्स ...