सोनभद्र, जुलाई 22 -- Sonbhadra News: म्योरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय ब्लॉक के कस्बा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर की सफाई व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर बुधवार को एक नागरिक ने अधीक्षक को प्रार्थना पत्र सौंपा। शिकायत में अस्पताल परिसर में नियमित साफ-सफाई, कूड़ा निस्तारण और शौचालयों की स्वच्छता सुनिश्चित कराने की मांग की गई है। युवा छात्र अभिषेक कुमार ने मंगल की रात एक मरीज को लेकर अस्पताल पहुंचा था जहां गंदगी और दुर्गंध देख नाराजगी जताई थी। साथ में बुधवार को अधीक्षक को पत्र देते हुए कहा है कि अस्पताल परिसर के कई स्थानों पर स्वच्छता व्यवस्था संतोषजनक नहीं है। इससे मरीजों, उनके तीमारदारों तथा अस्पताल आने वाले अन्य लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ता है। उन्होंने यह भी कहा कि गंदगी के कारण संक्रमण फैलने का खतरा बना रहता है...