सोनभद्र, अक्टूबर 14 -- Sonbhadra News: सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी ने म्योरपुर निवासी मोहरलाल खरवार को अनुसूचित जनजाति मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाया है। वे लंबे समय से पार्टी से जुडे़ हुए हैं। भाजपा म्योरपुर मंडल के मण्डल अध्यक्ष भी रहे। पार्टी ने खरवार समाज से आने वाले कर्मठ, जुझारू एवं इमानदार कार्यकर्ता मोहरलाल पर भरोसा जता कर उन्हे इस पद का दायित्व सौपां है। इससे क्षेत्र सहित भाजपा कार्यकर्ताओ में खुशी है। मोहरलाल लंबे समय से भाजपा मे जुड़कर विभिन्न पदों पर रहकर ईमानदारी से पार्टी के प्रति अपना दायित्व निभाया है। उनके जिलाध्यक्ष बनने पर भाजपा कार्यकर्ता गणेश जायसवाल, रणजीत पनिका, सुजीत अग्रहरि, होरीलाल पासवान, मोनू जायसवाल आदि ने खुशी जाहिर की है। यह भी पढ़ें- Sambhal News: मदनलाल को मिली पिछड़ा वर्ग मोर्चा की कमान

हिंदी हिन्दुस्तान की स...