सोनभद्र, सितम्बर 22 -- Sonbhadra News: अनपरा,संवाददाता। संगठन सदैव जाति-धर्म से ऊपर उठकर मेहनतकशों के लिए संघर्ष करता रहा है। यही कोलियरी मजदूर सभा (एटक) की ताकत है। स्वर्गीय राजन मैथ्यू इसी संघर्षशील परंपरा के प्रतीक थे। मंगलवार को कोलियरी मजदूर सभा (एटक) के दिवगंत महामंत्री राजन मैथ्यू की पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा को सम्बोधित करते हुए महामंत्री अजय कुमार ने अपने संबोधन में कहा, स्वर्गीय राजन मैथ्यू जी ने पूरा जीवन कोलियरी मजदूरों के हितों के लिए निस्वार्थ भाव से कार्य किया। उनकी विचारधारा और कर्मशीलता प्रेरणास्रोत एवं अनुकरणीय है। इस मौके पर पदाधिकारियों ने भरोसा दिया कि संगठन आने वाले समय में भी मजदूरों के वेतन, सुरक्षा, बोनस एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं के लिए अपने संघर्ष को जारी रखेगा, जैसा कि दिवगंत राजन मैथ्यू का सपना था। ...