Sonbhadra News: मेले को लेकर नपं अध्यक्ष को सौंपा पत्र, जांच की मांग
सोनभद्र, सितम्बर 9 -- Sonbhadra News: दुद्धी। नगर पंचायत दुद्धी के वार्ड नंबर-11 स्थित चर्च कंपाउंड में लगे प्रदर्शनी मेले को लेकर स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत अध्यक्ष एवं प्रभारी उप जिलाधिकारी आकांक्षा गौतम को पत्र सौंपकर जांच और उचित कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि मेले के आसपास कई विद्यालय संचालित हैं। मेले की गतिविधियों और तेज आवाजाही के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होने के साथ ही आसपास के लोगों को भी परेशानी हो रही है। पत्र में मेले में लगी सर्कस और अन्य गतिविधियों को लेकर भी लोगों में भय का माहौल होने की बात कही गई है। इस मौके पर सभासद धीरज जायसवाल, प्रेम सिंह मोनू, आमेश सिंह, शाहनवाज, राजपाल, मनोनीत सदस्य सुमित सोनी, धनंजय रावत, पूजा कश्यप आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.