सोनभद्र, जुलाई 25 -- Sonbhadra News: शक्तिनगर, हिंदुस्तान संवाद। स्थानीय थाना पुलिस ने शनिवार को चिल्काड़ाड़ से चोरी के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों के पास से चोरी के 7.20 लाख रुपये नकद, बाइक और अन्य सामान भी बरामद किया है। चोरों ने शक्तिनगर के चिल्काडाड़ निवासी एक मेला व्यापारी के घर से बीते 28 अप्रैल को चोरी की थी। शक्तिनगर थाना प्रभारी सत्येन्द्र कुमार राय ने बताया कि मेला व्यापारी एमजीआर चिल्काडांड बस्ती निवासी चिंटू कुमार शाह पुत्र कन्हैया शाह ने 29 अप्रैल को पुलिस को तहरीर दी। तहरीर में बताया कि 28 अप्रैल को एक बारात में शामिल होने के लिए बैढ़न सिंगरौली गया हुआ था। 29 अप्रैल को भोर में चार बजे लौटा तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था। बताया की घर पर उस वक्त कोई नहीं था। पड़ोसी की मदद से दरवाजा खोला तो देखा कि रूम के अंदर छोटे ...