सोनभद्र, अक्टूबर 18 -- Sonbhadra News: अनपरा,संवाददाता। अनपरा थाना क्षेत्र अन्तर्गत ककरी कालोनी से मेला देखकर घर लौट रहे 23 वर्षीय युवक पर रास्ते में तीन युवको ने हमला कर उसकी जमकर पिटाई कर दी। मारपीट में युवक का सिर फट गया और वह बुरी तरह घायल हो गया। पीड़ित ने घटना की सूचना तत्काल अनपरा पुलिस को दी जिसने मुकदमा कायम कर दो आरोपितों का चालान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक अनपरा थाना क्षेत्र के ग्राम कुड़िया निवासी प्रियांशु सिंह शुक्रवार की रात ककरी कालोनी से मेला देखकर घर लौट रहे थे। आरोप है कि रास्ते में तीन युवको ने ने उन्हें कोई पुरानी बात को लेकर हमला कर दिया।अनपरा थाना प्रभारी राजेश चौबे ने बताया कि पीड़ित युवक की तहरीर पर घटना में शामिल ग्राम परासी निवासी अंकित यादव, ककरी कालोनी निवासी लव कुमार कनौजिया को गिरफ्तार कर चालान किया गया। म...