सोनभद्र, सितम्बर 9 -- Sonbhadra News: सोनभद्र। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) रॉबर्ट्सगंज में आयोजित जिला स्तरीय मेधावी प्रतियोगिता में करमा ब्लॉक के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना परचम लहराया। कक्षा 3 में प्राथमिक विद्यालय गड़ईगाढ़ की नियति मौर्या ने प्रथम स्थान हासिल किया। कक्षा- 5 में प्राथमिक विद्यालय सहदेईया बैडाड़ के आयुष तथा प्राथमिक विद्यालय गड़ईगाढ़ के अनुज सिंह को तृतीय स्थान मिला। कक्षा 6 में कम्पोजिट विद्यालय बट की छात्रा गरिमा सिंह ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं कम्पोजिट विद्यालय भटौलिया के आयुष मौर्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 8 में कम्पोजिट विद्यालय भटौलिया के आर्यन मौर्या ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पाण्डेय ने सभी बच्चों पुरस्कृत किया। इस मौके पर बीईओ बृजेश कु...