Sonbhadra News: मेडिकल कॉलेज में बिजली गुल रहने से जांच हुई प्रभावित
सोनभद्र, सितम्बर 26 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल के तीनों ब्लॉक में शुक्रवार की रात आंधी-बारिश के चलते बिजली गुल हो गई। जिसके चलते मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सबसे अधिक परेशानी जांच कराने के लिए पहुंचे मरीजों को झेलनी पड़ी। बिजली नहीं रहने से कई मरीजों को शनिवार को रिपोर्ट नहीं मिल सकी। हालांकि मेडिकल कॉलेज प्रशासन की तरफ से वैकल्पिक व्यवस्था करते हुए मरीजों को राहत पहुंचाने का प्रयास किया गया। मेडिकल कॉलेज के ए, बी व सी ब्लॉक में शुक्रवार की रात में अचानक बिजली गुल हो गई, जो पूरी रात नहीं आई। रात भर बिजली नहीं रहने के चलते मरीज व उसके तीमारदार परेशान रहे। सबसे अधिक इमरजेंसी में भर्ती मरीजों को झेलनी पड़ी। मेडिकल कॉलेज प्रशासन की तरफ से जनरेटर व इनवर्टर को चालू करके व्यवस्था का संचालन किया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.