सोनभद्र, अक्टूबर 23 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। राजकीय मेडिकल कॉलेज में हॉस्टल से बाहर जाने के समय और बाइक लाने पर रोक का विरोध करने के साथ ही फैकल्टी और लैब की कमी समेत विभिन्न समस्याओं को लेकर एमबीबीएस सेकेंड और थर्ड ईयर के छात्र शुक्रवार शाम कॉलेज के मुख्य गेट पर धरने पर बैठ गए। छात्रों ने कॉलेज प्रशासन पर पढ़ाई से जुड़ी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराने और छात्रावास के नियमों को लेकर मनमानी करने का आरोप लगाया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस छात्रों को समझाने के प्रयास में जुटी रही। धरने पर बैठे छात्रों का आरोप है कि एमबीबीएस थर्ड ईयर में सभी विषयों के लिए पर्याप्त फैकल्टी उपलब्ध नहीं है। वहीं सेकेंड ईयर के तीन विषयों के लिए लैब की व्यवस्था नहीं है। छात्रों का कहना है कि मेडिकल की पढ़ाई में प्रयोगशाला की महत्वपूर्ण भूमिक...