सोनभद्र, अक्टूबर 16 -- Sonbhadra News: अनपरा,संवाददाता। औड़ी दुरासनी मंदिर पर चल रही रामलीला में भगवान राम के बनवास का मार्मिक मंचन देख दर्शक बुरी तरह भाव विह्ल हो गये। वन गमन जाते जब प्रभु श्री राम पुनर्वासियों को छोड़ कर चले गए तो पुनर्वासियों की व्याकुलता और राम केवट संवाद को देखकर लीला प्रेमियों के आंसू निकल आए। केवट ने चरण धोने की अनुमति मांगी तो भगवान राम ने सहज मन से अनुमति दे दी। पांव पखारते समय श्री राम का चरण स्पर्श करते ही केवट का मन भावुक हो गया। पार पहुंचाने के लिए पारश्रमिक लेने से मना करते केवट ने कहा कि प्रभु जब मेरा अंत समय आये तो मुझे भवसागर से पार उतार देना। यह भी पढ़ें- Gangapar News: राम वन गमन से भावुक हुए दर्शक, केवट मिलन ने मोहा मन इस पर दर्शकों का हृदय बेहद भावुक हो उठा। केवट के चरण पखारते समय दर्शकों के बीच बैठी ...