सोनभद्र, जुलाई 15 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। जिले में परिवहन विभाग के माध्यम से चलाए गए मिशन सेफ अभियान के तहत नियमों का उल्लंघन करने पर 4.82 लाख रुपये का जुर्माना वाहनों से वसूला गया। अभियान के दौरान 57 स्कूलों वाहनों का चालान किया गया, जबकि 27 वाहनों को सीज किया गया। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कौशल कुमार सिंह ने बताया कि जांच के दौरान कई स्कूली वाहन बिना फिटनेस प्रमाणपत्र, बिना वैध बीमा, बिना परमिट तथा निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन किए बिना संचालित होते पाए गए। कई वाहनों में अग्निशमन यंत्र, प्राथमिक उपचार किट, आपातकालीन निकास सहित अन्य आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाएं भी नहीं मिलीं। एआरटीओ ने ऐसे सभी वाहनों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई करते हुए चालान और सीज की कार्रवाई सुनिश्चित की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि ...