Sonbhadra News: मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को किया जागरूक
सोनभद्र, अक्टूबर 12 -- Sonbhadra News: म्योरपुर। म्योरपुर थाना क्षेत्र के रासपहरी गांव में सोमवार को मिशन शक्ति फेज-5 के द्वितीय चरण के तहत पुलिस ने जागरूकता अभियान चलाया। इसमें स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव और सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। थानाध्यक्ष जितेंद्र सरोज ने 1090, 1076, 1098, 102, 108, 181, 112 और 101 हेल्पलाइन नंबरों की उपयोगिता बताई। उन्होंने ऑनलाइन ठगी होने पर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने और अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने की सलाह दी। पुलिस ने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, सामूहिक विवाह योजना, ग्रामीण आवास, महिला पेंशन और वृद्धावस्था पेंशन योजना की जानकारी दी। साथ ही बालश्रम, बाल विवाह और घरेलू हिंसा के प्रति जागरूक करते हुए महिलाओं से अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने की अपील की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.