सोनभद्र, सितम्बर 11 -- Sonbhadra News: ओबरा, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना पुलिस ने गुरुवार को पांच वर्षीय मासूम से आपत्तिजनक कृत्य करने के आरोप में एक बाल अपचारी को गिरफ्तार किया है। आरोपी बाल अपचारी ने बुधवार को घर के बाहर खेल रही मासूम के साथ आपत्तिजनक कृत्य किया था।ओबरा थाना क्षेत्र निवासी पीड़िता की मां ने ओबरा थाने में गुरुवार को थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि मेरी 5 वर्षीय मासूम पुत्री घर के सामने खेल रही थी। इसी दौरान घर के पास निवास करने वाला एक 15 वर्षीय किशोर उसे अकेले में ले जाकर उसके साथ आपत्तिजनक कृत्य किया। इसके बाद मासूम बच्ची रोते हुए अपने घर पहुंची और मां से आपबीती बताई। ओबरा थाना पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी बाल अपचारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा मे...