सोनभद्र, अगस्त 24 -- Sonbhadra News: शक्तिनगर, हिंदुस्तान संवाद। स्थानीय थाना पुलिस ने मारपीट के मामले में दो नामजद सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर यह कार्रवाई की है। शक्तिनगर क्षेत्र के शिवाजीनगर निवासी अजय सैनी ने तहरीर देकर बताया कि बीते 21 अगस्त को शाम करीब 6:30 बजे सीआईएसएफ की गाड़ी लेकर जा रहा था। रास्ते में चार लोग गाड़ी के सामने आ गए। हॉर्न बजाने के बाद भी नहीं हटे। सड़क से किनारे होने की बात कही तो लोगों ने जमकर लात घुसा व हाथ में पहने कड़े से मारापीटा। इससे कान में गंभीर चोटे आई हैं। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर निमियाडांड निवासी श्रवण कुमार और रवि के साथ दो अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...