सोनभद्र, जुलाई 20 -- Sonbhadra News: घोरावल। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के मुड़ीलाडीह में साइकिल से बकरी को धक्का लग जाने पर विवाद व मारपीट हुई। पुलिस ने घायल चरवाहे की माँ की शिकायत पर आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया। घोरावल के मुड़िलाडीह गांव निवासी फूलवंती देवी पत्नी सुरेश ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते रविवार को सुबह उनका लड़का 17 वर्षीय चंदन गांव मे अपनी बकरियों को चरा रहा था। उसी समय गांव के ही पुरुषोत्तम साइकिल पर सवार होकर गांव से घर की तरफ जा रहे थे। उसी समय एक बकरी को साइकिल से धक्का लगा तो बेटे ने विरोध किया। बस इसी बात पर बेटे चंदन को गाली देते हुए उसके साथ लात घूंसा डंडा से मारपीट की गई। जिससे चंदन के सिर में चोट लग गई। बताया कि आरोपित ने बेटे चंदन को जान से मारने की धमकी भी दिया और मौके से चला गया। इस मामले में पुलिस ने आ...