सोनभद्र, अगस्त 7 -- Sonbhadra News: सोनभद्र,संवाददाता। सामुदायिक शौचालय के केयरटेकरों ने लंबित मानदेय भुगतान सहित विभिन्न मांगों को लेकर गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के शीघ्र समाधान करने तथा लंबित मानदेय का भुगतान कराने की मांग की।एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि जनपद की विभिन्न ग्राम पंचायतों में तैनात सामुदायिक शौचालय के केयरटेकर कठिन परिस्थितियों में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं, लेकिन कई महीनों से उनका मानदेय लंबित है। इससे उनके सामने आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। ज्ञापन के माध्यम से सभी केयरटेकरों का बकाया मानदेय शीघ्र भुगतान कराने, बिना उचित कारण एवं जांच के किसी भी केयरटेकर को कार्य से न हटाने तथा समूह के खातों में आने वाली मानदेय राशि एक सप्ताह के भीतर संब...