सोनभद्र, अगस्त 2 -- Sonbhadra News: डाला, हिन्दुस्तान संवाद। कजरहट स्थित अल्ट्राटेक लाइमस्टोन माइंस की लीज निरस्त होने के बाद खनन कार्य ठप होने से करीब दो हजार श्रमिक परिवारों के सामने रोजगार का संकट गहराने लगा है। इसे लेकर अल्ट्राटेक सीमेंट श्रमिक संघ एवं अल्ट्राटेक वर्कर्स यूनियन के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने मिर्जापुर मंडलायुक्त को ज्ञापन सौंपकर श्रमिकों की आजीविका सुरक्षित रखने और माइंस का संचालन जल्द शुरू कराने की मांग की।श्रमिक संघ के अध्यक्ष रमेश सिंह ने बताया कि लीज निरस्त होने के बाद कजरहट माइंस में खनन पूरी तरह बंद हो गया है। खनन में लगी मशीनों को भी अन्य परियोजनाओं में स्थानांतरित किया जा रहा है, जिससे श्रमिकों के बीच भविष्य को लेकर अनिश्चितता बढ़ गई है। यह भी पढ़ें- माइंस बंद होने से दो हजार परिवारों पर रोजगार का संकट उन्होंने कह...