Sonbhadra News: मां देती है जीवन प्रकृति करती है पोषण-आरपी सिंह
सोनभद्र, जुलाई 12 -- Sonbhadra News: अनपरा,संवाददाता। प्रदेश सरकार के मेगा प्लांटेशन ड्राइव के अंतर्गत रविवार को हिंडालको रेनुपावर के ऐश डाइक परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृहद पौधा रोपण अभियान शुरू हुआ जिसका शुभारंभ यूनिट हेड आर. पी. सिंह समेत तमाम कर्मियों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण कर किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने अपने सम्बोधन में कहा कि 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान भारतीय संस्कृति, मातृत्व के सम्मान और प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी का अद्भुत संगम है। मां हमें जीवन देती हैं और प्रकृति उस जीवन का पोषण करती है। इसलिए मां के नाम लगाया गया प्रत्येक पौधा केवल एक वृक्ष नहीं, बल्कि कृतज्ञता, संवेदना और भविष्य के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का जीवंत प्रतीक है। यह भी पढ़ें- Kausambi News: एक पेड़ मां के नाम अभियान के त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.