सोनभद्र, अक्टूबर 14 -- Sonbhadra News: शक्तिनगर।शक्तिनगर स्थित शक्तिपीठ मां ज्वालामुखी मंदिर में बुधवार तड़के मां का कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ दर्शन को उमड़ पड़ी। मां कुष्मांडा के स्वरूप की श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की। मंदिर के पुजारी श्लोकी मिश्रा ने मंगला आरती की । मंदिर परिसर में लगे घंटे की धुन और शंखनाद से पूरा परिक्षेत्र भक्तिमय हों गया। मंदिर के पंडितों द्वारा कुछ भक्तों को कथा का पाठ भी कराया गया। कतार बद्ध खड़े होकर लोगों ने मां का दर्शन कर परिवार जनों के खुशहाली का आशीर्वाद मांगा। मंदिर के पुजारी श्लोकी मिश्रा ने बताया कि मां दुर्गा के चौथे स्वरूप का नाम कूष्मांडा है। यह भी पढ़ें- Gangapar News: मां कुष्मांडा की आराधना कर मांगी खुशहाली यही सृष्टि की आदि स्वरूप और आदि शक्ति है। इनका निवास सूर्य लोक में है। इन्हीं के...