सोनभद्र, जुलाई 20 -- Sonbhadra News: अनपरा,संवाददाता। 15075 और 15076 टनक पुर-शक्तिनगर व सिंगरौली एक्सप्रेस का अब मांडा रोड स्टेशन पर नया स्टापेज होगा। रेलवे विभाग ने इसके आदेश जारी कर दिये है। 15076 टनकपुर-शक्तिनगर त्रिवेणी एक्सप्रेस अब 21 जुलाई की रात्रि से 23:38 पर मांडा स्टेशन पर रुकेगी। इसी प्रकार 15075 शक्तिनगर-टनकपुर 23:13 पर 20 जुलाई से मांडा स्टेशन पर रुकेगी। इसी प्रकार टनकपुर-सिंगरौली का भी 20 जुलाई से तथा सिंगरौली-टनकपुर का 21 जुलाई से मांडा स्टेशन पर दो मिनट का ठहराव रखा गया है। यह भी पढ़ें- Sasaram News: कानपुर-कोलकाता के बीच चलेगी नई साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन, सासाराम में भी ठहराव

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...