सोनभद्र, अगस्त 12 -- Sonbhadra News: डाला, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय चौकी क्षेत्र के बिल्ली मारकुंडी के गांधी नगर बौली टोला बस्ती में बुधवार की दोपहर एक महिला ने घर में पाइप में दुपट्टे के सहारे फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। वह कई दिनों से बीमार चल रही थी। हालांकि उसने किन कारणों से फांसी लगाई इसकी जानकारी नहीं हो सकी थी। डाला चौकी क्षेत्र के बिल्ली मारकुंडी गांव के गांधी नगर बौली टोला निवासी हामिद क्रसर प्लांट पर मिस्त्री का कार्य करता था। बुधवार को वह अपने काम पर गया था। घर में उसकी पुत्री और आठ साल का पुत्र था। दोपहर लगभग तीन बजे उसकी पत्नी 40 वर्षीय शकीना ने घर में लोहे के पाइप में दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। कुछ देर बाद जब उसके आठ वर्षीय पुत्र शाहिद ने उसे लटकता देखा तो वह रोने बिलखने लगा। उसकी आवाज सुनक...