Sonbhadra News: महिला कावरियों ने दूधेश्वर महादेव का किया जलाभिषेक
सोनभद्र, अगस्त 25 -- Sonbhadra News: सोनभद्र। श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि एवं प्रदोष के अवसर पर जिला मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज में केसरवानी वंश के माध्यम से निर्मित दूधेश्वर महादेव मंदिर समिति की ओर से महिला कांवड़ यात्रा का आयोजन किया गया।
यात्रा का शुभारंभ मंदिर समिति के सचिव गोविंद केसरी के नेतृत्व में निकाली गई यात्रा का शुभारंभ विजयगढ़ पेट्रोल पंप के सामने स्थित राम जानकी मंदिर से हुआ। कांवड़ यात्रा में सैकड़ों महिलाओं एवं युवतियों ने भगवा वस्त्र धारण कर कंधे पर कावर लेकर भाग लिया। इस दौरान महिलाएं बोल बम और हर-हर महादेव के जयकारे लगाते हुए डीजे की धुन पर उत्साह के साथ झूमती नजर आईं। नगर भ्रमण करते हुए कावर यात्रा मां शीतला धाम के समीप स्थित दूधेश्वर महादेव मंदिर पहुंची, जहां महिला कावर यात्रियों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.