सोनभद्र, जुलाई 8 -- Sonbhadra News: म्योरपुर। एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन की ओर से ग्राम किरबिल के पंचायत भवन परिसर में सोमवार को एक दिवसीय नि:शुल्क सिलाई मशीन मरम्मत कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करने के साथ खराब और बेकार पड़ी सिलाई मशीनों को ठीक कर उन्हें पुन: उपयोग के योग्य बनाना था। विशेषज्ञ मिस्त्री मोहम्मद अखलाख अली ने ग्रामीण महिलाओं की सिलाई मशीनों की नि:शुल्क मरम्मत की तथा उनके रखरखाव और उपयोग की जानकारी भी दी। इस मौके पर बच्चालाल, श्यामसुंदर, बुद्धिनारायण, मीनाक्षी यादव, रामेश्वर प्रसाद, केवल प्रसाद, विजय कुमार आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...