सोनभद्र, अगस्त 9 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। नगर स्थित संत जेवियर्स स्कूल के खेल परिसर में आयोजित एक दिवसीय मंडलीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का समापन हुआ। प्रतियोगिता में सोनभद्र, मिर्जापुर और भदोही जनपद की टीमों ने प्रतिभाग किया। विभिन्न वर्गों में खिलाड़ियों ने तीरंदाजी कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में सोनभद्र की टीम का दबदबा रहा और खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया।प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि मंडलीय अधिकारी उदयभान रहे। इस दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह, मंडलीय सचिव राजवंश सिंह, तीनों जनपदों के क्रीड़ा सचिव, क्रीड़ा अधिकारी शमीम, आयोजन प्रधानाचार्य आनंद कुमार, व्यायाम शिक्षक जगदंबा प्रसाद तथा तीरंदाजी संघ के जिला सचिव बलराम यादव समेत अन्य लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: वाराणसी जोन की प्रत...