सोनभद्र, अक्टूबर 6 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। मंडलायुक्त राजेश प्रकाश ने मंगलवार को जनपद भ्रमण के दौरान राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में स्थापित किए जा रहे सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के भवन का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने भवन निर्माण की प्रगति, कार्य की गुणवत्ता तथा प्रस्तावित सुविधाओं की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की।

निर्माण कार्य की गुणवत्ता मंडलायुक्त ने निर्माण कार्य को निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने तथा शेष कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सेंटर ऑफ एक्सीलेंस युवाओं को आधुनिक तकनीकी शिक्षा एवं प्रशिक्षण से जोड़ने में उपयोगी साबित होगा, इसलिए भवन एवं इससे संबंधित व्यवस्थाओं में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। इसके पश्चात मंडलायुक्त ...