सोनभद्र, जुलाई 29 -- Sonbhadra News: म्योरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय ब्लॉक के गोविंदपुर लगा ट्रांसफार्मर मंडलायुक्त के आदेश के बाद भी नहीं बदला जा सका। पिछले दस वर्षों से ग्रामीण जर्जर ट्रांसफार्मर के कारण लो वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से शीघ्र जर्जर ट्रांसफार्मर को बदलवाए जाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में लगा 63 केवीए ट्रांसफार्मर पूरी तरह जर्जर हो चुका है। कई बार इसकी मरम्मत कराई गई, लेकिन अब इसकी स्थिति ऐसी हो गई है कि कोई भी बिजली मिस्त्री इसे हाथ लगाने को तैयार नहीं है। ग्रामीणों के अनुसार ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण किसानों की सिंचाई, बच्चों की पढ़ाई तथा घरेलू कार्य बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। यह भी पढ़ें- Gridih News: 10 वर्षों से लो वोल्टेज झेल रहे टडियापार के ग्रा...