सोनभद्र, जुलाई 12 -- Sonbhadra News: दुद्धी। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के कादल गांव में रविवार को भूमि विवाद को लेकर पटीदारों के बीच हुई मारपीट में एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए। घायलों में पूर्व प्रधान शिव प्रसाद, उनके भाई देवानंद तथा धनंजय कुमार शामिल हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को सीएचसी दुद्धी पहुंचाया, जहां चिकित्सक डॉ. शाह आलम अंसारी ने प्राथमिक उपचार के बाद शिव प्रसाद और देवानंद की गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जबकि धनंजय का उपचार सीएचसी में किया गया। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच भूमि विवाद को लेकर मारपीट हुई है। अभी किसी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। मेडिकल रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...