सोनभद्र, अक्टूबर 17 -- Sonbhadra News: घोरावल। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के कोरट गांव में शनिवार शाम भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। कोरट गांव निवासी रीना देवी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके पति सेवालाल 30 वर्ष का गांव के ही कुछ लोगों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इसी रंजिश में शनिवार शाम आरोपियों ने उनके पति पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में सेवालाल गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार कर रहे चिकित्सक के मुताबिक उसके हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। हड्डियां टूटने के कारण उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...