सोनभद्र, अगस्त 5 -- Sonbhadra News: वैनी, हिन्दुस्तान संवाद। रायपुर थाना क्षेत्र के शिकारपुर गांव में मंगलवार दोपहर भूमि विवाद को लेकर दो पट्टीदार पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। खेत की मेड़ को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। घटना में दोनों पक्षों से 11 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वैनी पहुंचाया, जहां से गंभीर रूप से घायल नौ लोगों को मेडिकल कालेज अस्पताल रेफर कर दिया गया।ग्राम पंचायत बनबहुआर के टोला शिकारपुर में दोनों पट्टीदार एक ही खेत में खेती कर रहे थे। इसी दौरान खेत की मेड़ के कटान को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो कुछ ही देर में मारपीट में बदल गई। यह भी पढ़ें- Madhepura News: भूमि विवाद में मारपीट, पांच जख्मी दोनों पक्षों के लोगों ने लाठी-डंडों के साथ फावड़ा, कुदाल ...