Sonbhadra News: भूमि विवाद निस्तारण के लिए संयुक्त टीम बनाकर करें कार्रवाई
सोनभद्र, सितम्बर 12 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। जिले के सभी थानों में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ और पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने करमा थाने में पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष और समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार ने चोपन और अनपरा थाने में पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। वहीं सभी क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारी अपने-अपने थानों पर मौजूद रहे। समाधान दिवस में पुलिस विभाग से संबंधित 14 और राजस्व विभाग से जुड़ी 71 नई शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें पुलिस विभाग की 12 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। यह भी पढ़ें- Auraiya News: औरैया में जमीन विवाद और कब्जे की शिकायतें पह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.