Sonbhadra News: भूमि पर कब्जा और जान से मारने की धमकी में सात पर केस दर्ज
सोनभद्र, अगस्त 13 -- Sonbhadra News: सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के कम्हारी गांव में जमीन पर कब्जा करने के प्रयास और विरोध करने पर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रहस्य प्रकाशानन्द शिष्य स्वामी सतगुरु समानन्द जी महाराज, निवासी झकाही मठ थाना करमा ने रॉबर्ट्सगंज पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मौजा कम्हारी आराजी नंबर 324 ख में उनकी जमीन है। आरोप है कि रीता देवी निवासी कम्हारी थाना रॉबर्ट्सगंज तथा उनके परिजन व अन्य लोग उक्त जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। तहरीर के मुताबिक 12 अगस्त की शाम करीब पांच बजे जब वादी अपनी जमीन पर पहुंचा तो वहां विपक्षी पक्ष की ओर से पक्का निर्माण कराया जा रहा था। निर्माण में राजमिस्त्री और लेबर लगाए गए थे। वादी ने जब इ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.