सोनभद्र, अगस्त 7 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। ग्राम पंचायत में कराए गए कार्यों के भुगतान को लेकर ग्राम प्रधानों ने शुक्रवार को कलक्टे्रट पर प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर ग्राम पंचायतों में कराए गए कार्यों का भुगतान कराए जाने की मांग की। इस दौरान ग्राम प्रधानों ने कहा कि हम प्रधानगणों को प्रशासन बने लगभग ढाई माह बीत गए, लेकिन अब तक ग्राम पंचायतों में पूर्व में कराए गए विकास कार्यों में लगे सामग्री, लेबर, मिस्त्री का भुगतान नहीं किया गया। आए दिन हैंडपंप मरम्मत, वाटर सोलर पंप मरम्मत, नाली की साफ-सफाई आदि जनहित के कार्य प्रशासक बने प्रधानों द्वारा कराया जा रहा है, लेकिन भुगतान न होने के कारण उन्हें समस्या झेलनी पड़ रही है। जब भुगतान के संबंध में सहायक विकास अधिकारी पंचायत से वार्ता की गई तो उनके द्वारा बताया गया कि जिला ...